IPL: हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली से.. टूर्नामेंट में बने रहने के लिए सनराइजर्स को चाहिए जीत..

IPL : 2020 : IPL के 13वें सीजन का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। वहीं, कैपिटल्स इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक 11 में से 7 मैच जीते और 4 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में वह दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 मैचों में एक जीत की दरकार है। लेकिन, पिछले दो मुकाबलों में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। टीम ने सीजन में अब तक 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद भी उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

सीजन के 11वें मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली 7 विकेट पर 147 रन ही बना पाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button