IPL : पॉइंट टेबल में अपनी पोजिशन सुधारने के लिए KKR और CSK होंगे आमने-सामने…

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 21वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम 7:30 बजे से अबु धाबी में खेला जाएगा। फिलहाल, 4-4 पॉइंट के साथ KKR चौथे और CSK 5वें नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी पोजिशन को मजबूत करना चाहेंगी। सीजन में अब तक कोलकाता ने 4 में से 2 मैच जीते और 2 हारे हैं। वहीं चेन्नई ने 5 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं।

चेन्नई ने कोलकाता के खिलाफ पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। इसमें कोलकाता सिर्फ 2 बार ही चेन्नई को हरा पाई है। 12वें सीजन में दोनों के बीच दो मैच हुए थे। दोनों में चेन्नई ने आसानी से जीत दर्ज की थी।

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का फॉर्म में आना टीम के लिए बेहद जरूरी है। कार्तिक ने अब तक खेले 4 मैचों में सिर्फ 37 रन ही बनाए हैं। वहीं, रसेल ने भी 4 मैचों में 48 रन का योगदान दिया है और 4 विकेट लिए हैं। टीम के ओपनर सुनील नरेन भी अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

सीजन का ओपनिंग मैच जीतने के बाद चेन्नई ने लगातार 3 मैच हारे। उसके बाद पिछले मैच में उसने पंजाब को 10 विकेट से हराया। ओपनर फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने जबर्दस्त पारी खेली। ऐसे में चेन्नई इस मैच को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button