IPL : कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया.. नाइट राइडर्स तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची

IPL : कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया.. नाइट राइडर्स तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच
IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन के 21वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 हरा दिया। अबु धाबी में खेले गए मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। मैच में केकेआर के राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।
13वें ओवर तक मैच चेन्नई की पकड़ में था, लेकिन वॉटसन के आउट होते ही मैच पलट गया। कोलकाता के शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला। इस जीत के साथ केकेआर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत शानदार रही थी। शेन वॉटसन (50) ने फाफ डु प्लेसिस (17) के साथ 30 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इसके बाद अंबाती रायडू (30) के साथ 69 रन की साझेदारी की। चेन्नई ने 2 विकेट गंवाकर 13 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे। तभी वॉटसन को सुनील नरेन ने एलबीडब्ल्यू कर मैच पलट दिया। यहां से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (11) समेत चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज पारी को नहीं संभाल सका।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 168 रन ही बना सकी। कोलकाता के ओपनर ओपनर राहुल त्रिपाठी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की पारी खेली। राहुल ने 51 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, चेन्नई के ड्वेन ब्रावो ने 3 जबकि कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर और सैम करन ने 2-2 विकेट लिए।



