IPL : राजस्थान का मुकाबला दिल्ली से… दिल्ली के पास पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का होगा मौका

IPL : आईपीएल के 13वें सीजन का 23वां मैच RR और DC के बीच आज शारजाह में खेला जाएगा। लगातार 3 मैच हारने के बाद राजस्थान जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। राजस्थान ने सीजन में अब तक 5 मैच खेले हैं। जिन 2 मुकाबलों में उसने जीत दर्ज की है, वे शारजाह में खेले गए थे। दोनों में राजस्थान ने 200+ का स्कोर बनाया था। दूसरी ओर, दिल्ली इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी।
शारजाह में ही पंजाब के खिलाफ तो राजस्थान ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। वहीं सीजन में राजस्थान ने अबु धाबी में 2 और दुबई में एक मैच खेला है, तीनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और मार्कस स्टोइनिस भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी शानदार फॉर्म में हैं।
कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और संजू सैमसन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के साथ बाकी गेंदबाजों को भी विकेट निकालने होंगे।



