IPL: RCB Vs KKR : बेंगलुरु का मुकाबला कोलकाता से… दोनों टीम के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका…

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन का 39वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज शाम 7.30 बजे से अबु धाबी में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में शामिल दोनों टीमों के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका है। आरसीबी मैच जीती तो नंबर-2 पर पहुंच जाएगी।

आरसीबी अभी 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, केकेआर 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे स्थान पर बरकरार है। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 82 रन से हराया था। शारजाह में खेले गए मैच में आरसीबी ने 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में केकेआर 119 रन ही बना सकी थी।

आरसीबी की बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टीम के लिए अब तक 9-9 मैच में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा 347 रन दर्ज हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना और वाशिंगटन सुंदर कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। अब तक चहल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए हैं।

केकेआर की टीम में शुभमन गिल और कप्तान इयोन मॉर्गन के अलावा कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है। यह टीम के लिए बड़ी टेंशन बनी हुई है। गिल ने टीम के लिए 9 मैच में सबसे ज्यादा 311 और मोर्गन ने 248 रन बनाए हैं। पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक (141) और नीतीश राणा (184) अब तक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। टीम की बॉलिंग भी कमाल नहीं दिखा पा रही। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 7-7 विकेट लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button