छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

IPS ट्रांसफर, छत्तीसगढ़ में दो अधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी

रायपुर।   छत्तीसगढ़ शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के 2013 बैच के अधिकारी यशपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. वहीं भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की महिला अधिकारी रत्ना सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है. बता दें कि आज ही जारी एक आदेश में आईपीएस अजात शत्रु बहादुर सिंह को एसपी एटीएस से हटाकर होमगार्ड, फायरब्रिगेड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button