#Social

Karoli स्वच्छता से चमकेंगे पशु चिकित्सा संस्थान


Karauli. करौली। करौली पशुपालन निदेशालय सहित राज्य के सभी जिलों में समस्त बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिस, प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय, पशु चिकित्सा उप केंद्र, प्रयोगशालाएं, विभाग के फॉर्म, प्रशिक्षण संस्थान, बीपी लैब आदि में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. आनंद सेजरा ने आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को स्वच्छता अभियान की शुरूआत के दौरान जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कलक्टर से भी सभी विभागों में स्वच्छता अभियान शुरू कराने को कहा था। आदेशों में उक्त संस्थानों के सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपनी संस्था की संपूर्ण सफाई के अतिरिक्त समस्त रिकॉर्ड व्यवस्थित करेंगे। संस्था के बाहर संस्था का नाम तथा ब्लैक बोर्ड जिस पर प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, पशु चिकित्सा संस्था खुलने का समय अंकित कराया जाएगा। संस्थानों/कार्यालयों में नकारा सामान की सोर्टिंग व नीलामी संबंधित कार्रवाई आदि की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button