KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Key Players To Watch Out: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 70th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 70वां मुकाबला आज यानी 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और बाकी मुकाबलों में हार का सामना किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और बाकी मैचों में हार मिली है. कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर होगी. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 70वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से 24 मई को होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और बाकी मैचों में हार झेली है. वहीं, अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और बाकी मैचों में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (KKR vs DC Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं. इनमें से 20 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (KKR vs DC Key Players To Watch)
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कैमरून ग्रीन ने पिछले 10 मुकाबलों में 145.09 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. वहीं, सुनील नरेन ने पिछले 10 मुकाबलों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 173.22 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट झटके हैं, जबकि मिचेल स्टार्क ने पिछले 5 मुकाबलों में 9 विकेट अपने नाम किए हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. बल्लेबाजी में फिन एलन और मनीष पांडे टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर मैदान पर उतरेगी. बल्लेबाजी में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार टीम को मजबूती देंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs DC 70th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और सौरभ दुबे.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पराख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




