KKR Vs SRH : KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया… शुभमन रहे जीत के हीरो.. SRH की लगातार दूसरी हार

आईपीएल 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। केकेआर की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया। हैदराबाद ने कोलकाता को 143 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 12 बॉल शेष रहते हासिल कर लिया। जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। गिल ने आईपीएल में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई।
केकेआर ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बनाए। शुभमन गिल 70 और इयोन मोर्गन ने 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 92 रन का पार्टनरशिप की। वहीं हैदराबाद की ओर से खलील अहमद, टी नटराजन और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 4 विकेट पर 142 रन ही बना पाई। मनीष पांडे (51) आईपीएल में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई। मनीष के अलावा हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो 5 रन ही बना सके। मोहम्मद नबी (11) और अभिषेक शर्मा (2) नॉट आउट रहे। वहीं केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला।




