छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भूपेश राज में कानून व्यवस्था बना मजाक, 6 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या से प्रदेश के लोगों में गुस्सा और नफरत – अनुराग सिंहदेव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सरगुजा के चंगोरी गांव में मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या की वारदात पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में कानून की बजाए जंगलराज चल रहा है। पूरे प्रदेश में अपराधी जब जहां चाहे किसी का भी अपहरण करके उसे मौत के घाट उतार रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी इसी तरह एक युवक का अपहरण हुआ और बाद में उसकी लाश मिली। सरगुजा के गांव में अब 6 वर्ष के एक बच्चे का अपहरण हो गया और उसकी हत्या कर दी गई। प्रदेश की जनता ऐसी घटनाओं से बहुत दुखी है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चौतरफा अराजकता का बोलबाला है। सरकारी खजाना लुट रहा है। बहिन बेटियों की इज्ज़त लुट रही है। चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, हत्या जैसे कांड हर रोज घटित हो रहे हैं। कांग्रेस पोषित दबंगों से तंग आकर लोग खुदकुशी कर रहे हैं। कानून का भय काफूर हो गया है। यह कैसी सरकार है, जिसने कानून व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button