#Social
LoC पर अंधाधुंध फायरिंग, पाकिस्तानी सेना द्वारा तोपों का इस्तेमाल, भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान

Operation Sindoor: भारत की तीनों सेनाओं ने आंतक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को खत्म कर दिया है. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इंडियन एयरस्ट्राइक को ‘कायराना’ बताया है. पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. 6-7 मई की रात को पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अपनी चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी और तोपखाने से गोले दागे. इस अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी में तीन नागरिकों की जान चली गई. भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है.




