राजधानी में आज से खत्म होगा लॉकडाउन, दो शिफ्ट में बाजार की दुकानें खोलने की तैयारी, रात में कर्फ्यू

रायपुर। राजधानी में घोषित लॉकडाउन आज खत्म हो जाएगी। इससे पहले कल मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ लॉकडाउन को लेकर हालात की समीक्षा की। इस दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालात के अनुकूल कलेक्टरों को फैसला लेने का अधिकार दिया गया है। इस बीच मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राजधानी में लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, लेकिन बाजार व दुकानें खोलने को लेकर टाइम टेबल बदला जा सकता है, वहीं रात में कफ्र्यू लगाने की तैयारी है।

प्रशासन ने 7 अगस्त से राजधानी के सभी बाजार सूर्यास्त से पहले यानी शाम 6 बजे बंद करके 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कफ्र्यू लगाने की तैयारी कर ली है। जो व्यवस्था बनाई जा रही है, उसके अनुसार पहली बार शहर के बाजार दो पाली में खुलेंगे। फल-सब्जी, किराना, दूध तथा नॉनवेज की दुकानें सुबह 6 बजे खुलकर दोपहर 12 बजे बंद कर दी जाएंगी। इसके बाद शहर के बाकी बाजार दोपहर 12 बजे खुलेंगे और शाम 6 बजे बंद किए जाएंगे। यह प्रस्ताव प्रशासन ने सहमति के लिए राज्य शासन को भेज दिया है। यही नहीं, इस पर सभी संबंधित लोगों और संगठनों की राय लेने के लिए कलेक्टर आज बैठक कर रहे हैं।

लॉकडाउन के नए प्रस्ताव में पहली बार बाजार को दो शिफ्ट में खोलने की बात आई है। पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक की होगी। इसमें किराना, राशन, सब्जी, फल, दूध, ब्रेड, मछली, मटन, अंडा यानी आवश्यक चीजों की बिक्री की जाएगी। दोपहर 12 बजे तक यह सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। ठीक इसी समय यानी 12 बजे ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, शॉपिंग मॉल, सराफा, पंडरी, मालवीय रोड, एमजी रोड समेत बाकी बाजार खुलेंगे। ये सभी शाम 6 बजे बंद कर दी जाएंगी और रात का कफ्र्यू शाम 7 बजे से लागू हो जाएगा। यानी 7 बजे के बाद बिना किसी ठोस कारण के शहर में घूमने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान इमरजेंसी के बिना गाड़ी चलाने वालों की गाड़ी जब्ती करने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूला जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button