#Social
Ludhiana : कोरोना का प्रसार जारी, इतने और पॉजिटिव मामले आए सामने

Ludhiana लुधियाना: महानगर में कोरोना के छिटपुट मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। आज दो नए मरीज सामने आए हैं, जिनकी उम्र 39 और 40 साल है। दोनों मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. शीतल नारायण ने बताया कि महानगर में अब तक कोरोना के 31 मामले सामने आ चुके हैं।




