महासमुंद : 21 लाख का नकली नोट बरामद: रायपुर के बड़े व्यापारी ने दिया था छापने का ठेका…पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ त्योहारी सीजन में भारी मात्रा में नकली नोट खपाने का बड़ा खुलासा महासमुंद पुलिस ने किया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया, बाजार में नकली नोट खपाने निकले 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 21 लाख रुपए के नकली नोट की जब्त की गई है। रायपुर के एक बड़े व्यापारी ने आरोपियों से संपर्क किया था। व्यापारी ने 15 लाख की मांग की थी, जिसे आरोपी डिलिवर करने के लिए रवाना हुआ था। इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे आरंग नदी मोड़ के पास धर दबोचा। आरोपी से 13 लाख रुपए जब्त किया गया। मुख्य आरोपी की निशानदेही के आधार पर उसके अन्य आरोपियों को पकड़ा गया.,जिनसे कुल रकम 21 लाख 27 हजार रुपए जब्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button