भूपेश कैबिनेट ने लगाई आरक्षण संशोधन पर मुहर, कई अहम फैसले लिए गए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजिक कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब प्रदेश में 1 दिसंबर से 15 फरवरी तक धान खरीदा जाएगा।
साथ ही आरक्षण की प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। बैठक में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया है। बैठक में और भी कई अहम फैसले लिए गए।
राज्य स्थापना दिवस के दिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक आहूत की। बैठक में किसानों और जनसंख्या को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक में जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया है। कैबिनेट ने कुछ जिलों में नौकरी में भर्ती के आरक्षण नियम में बदलाव किया है।