Raipur woman police officer suicide : महिला पुलिसकर्मी

रायपुर। Raipur woman police officer suicide : राजधानी रायपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी (woman police officer ) की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है, इस घटना से पुलिस महकमे और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी पूजा कुशवाहा का शव फांसी के फंदे से लटकती मिली है (Raipur woman police officer suicide)। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या क्यों की इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। (Raipur woman police officer suicide)
Source link





