छत्तीसगढ़देश दुनिया

मल्लिकार्जन खड़गे बने गैर गांधी परिवार से कांग्रेस के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के दिग्गजों ने दी बधाई

दिल्ली

कांग्रेस को आखिरकार अपना नया अध्यक्ष मिल गया है. 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया. मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले. अध्यक्ष के चुनाव में कुल 9497 वोट पड़े थे. इस बार गांधी परिवार की तरफ से कोई भी सदस्य अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नहीं था. ऐसा पिछले 24 साल में पहली बार हुआ है जब गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष पद तक पहुंचा है. इससे पहले सीताराम केसरी ऐसे अध्यक्ष थे, जो गांधी परिवार से नहीं थे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला ने आज नईदिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की तथा हार्दिक स्वागत करते हुए बधाईयां और शुभकामनाएं दीं. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ आने को आमंत्रित किया जिसे खरगेजी ने स्वीकार कर लिया. दीवाली के बाद वे छत्तीसगढ़ विजिट का प्रोंग्राम बना सकते हैं.

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री अमरजीत सिंह चावला ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तिरंगा कपड़ा से बनी मौली पहनाकर स्वागत किया. इसके लिए खरगे ने उन्हें धन्यवाद दिया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल भी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री खरगे को बधाई देते हुए कहा कि राजनीतिक कौशल, सांगठनिक अनुभव और संसदीय प्रणाली के संयुक्त अनुभव के ‘हस्ताक्षर और संस्थान’ श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम सब कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में देश और दल को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने भी अपने टिवटर एकाउंट पर मल्लिकार्जुन खरगे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button