Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X)

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) के 127वें एपिसोड में देशवासियों को त्योहारों की खुशियों की बधाई दी और विशेष रूप से छठ महापर्व को लेकर अपनी भावनाएं साझा की. उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में त्योहारों का उल्लास देखने को मिल रहा है.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ”पूरे देश में इस समय त्योहारों का उल्लास है. हम सब ने कुछ दिन पहले दीपावली मनाई है और अभी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं. घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है. जगह-जगह घाट सज रहे हैं, बाजारों में रौनक है, और हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम दिख रहा है.” प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा में शामिल महिलाओं की निष्ठा और समर्पण की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि छठ का महापर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज और प्रकृति के बीच गहरी एकता का भी प्रतीक है. यह भी पढ़ें :Mann ki Baat: जहां कभी था माओवादी आतंक का अंधेरा, ऑपरेशन सिंदूर ने खुशी के दीप जलाए; प्रधानमंत्री मोदी

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं जिस समर्पण और निष्ठा से इस पर्व की तैयारी करती हैं, वो अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है. छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है.” प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ”छठ के घाटों पर समाज का हर एक वर्ग एक साथ खड़ा होता है. ये दृश्य भारतीय सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है.” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आप देश और दुनिया के किसी भी कोने में अगर मौका मिले, तो छठ उत्सव में जरूर हिस्सा लें.” अंत में प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को, छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करता है, बल्कि समाज में एकता और अपनेपन की भावना को भी बढ़ाता है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button