#Social

MIF ने की भीलवाड़ा के औद्योगिक विकास में आ रही मुख्य समस्याओं पर चर्चा


Bhilwara भीलवाड़ा। मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन के भीलवाड़ा चेप्टर ने शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ टॉक शो आयोजित कर भीलवाड़ा के औद्योगिक विकास की मुख्य समस्याओ पर चर्चा की और सभी के सुझाव भी जाने। भीलवाड़ा चेप्टर के फाउंडर अध्यक्ष सीए नवीन वागरेचा ने बताया कि पुर रोड स्थित ओम टावर में आयोजित टॉक शो में मध्यम एवं लघु व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया। टॉक शो में व्यवसायी विनोद जैन ने कहा कि राज्य में बिजली की दर अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा है इसलिए यहां के उद्योपति अन्य राज्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधियों को पहल कर इसका निराकरण कराना चाहिए। उद्योगपति मदन गोपाल कालरा ने कहा कि बिजली कटौती भी यहां एक मुख्य समस्या है। इसके कारण उत्पादन लागत दूसरे शहरों के मुकाबले ज्यादा आती है। भीलवाड़ा उद्योग में स्किल्ड मजदूर की कमी भी बड़ी समस्या है, बाहर से बुलाने कर लागत पर असर पड़ता है। अनूप बागड़ोदिया ने कहा कि बिजली में वन नेशन वन रेट के तहत सभी राज्यों में बिजली दर एक ही होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button