#Social

Military Honor के साथ जवान का अंतिम संस्कार


Panchrukhi. पंचरुखी। विकास खंड पंचरुखी के तहत ग्राम पंचायत भरवाना के गांव नरेलु के भारतीय सेना के सैनिक अजय राणा पुत्र स्व. मदन निवासी नरेलु तहसील पंचरुखी जिला कांगड़ा की दिल्ली अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। अजय कुमार डोगरा रेजिमेंट में नायक के पद पर थे। अजय का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान किया गया। रविवार सुबह जैसे ही सैनिक का पार्थिक शरीर गांव पहुंचा, तो सैकड़ों महिलाओं सहित लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, जहां ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी, तो मिलिट्री वालों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। सेना अधिकारियों व अन्य रीत-रिवाज से अंतिम विदाई दी और गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। मृतक के चचेरे भाई ने मुखाग्निी दी। जानकारी के अनुसार अजय जम्मू में सेवाएं दे रहे थे और कुछ महीनों से

बीमार चल रहे थे।

अजय कुमार का धौलाकुआं में उपचार चल रहा था और अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। अजय कुमार अपने पीछे माता व दो बहनें छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 26 वर्षीय अजय पांच वर्ष से सेना में अपनी सेवाएं दे रहा था। अजय के पिता भी फौज में कार्यरत थे, जिनकी एक हादसे मे मौत हो गई थी और अब बेटा भी चल बसा। अगले दो माह बाद उसकी शादी तय हुई थी व घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। किसे पता था कि भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। मां-बहनें उसे सेहरे में देखने को उत्सुक थी। होने वाली हमसफर भी तैयारी में लगी हुई थी। उनके घर शहनाई की गूंज सुनाई देनी थी और तो बेटा सदा के लिए चल बसा। गांव में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों की निधन की खबर सुनते ही आंखें पथरा गईं। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। गांव में लोगों की आंखें नम थीं। निधन की खबर सुनते ही पूरा गांव सन्न रह गया। अच्छे स्वाभव व मिलनसार से ऐसा हुआ किसी को विश्वास न था, पर होनी को कौन टाल सकता है। जवान का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button