छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

मंत्री की मूंछ और सांसद के बाल दांव पर, सरकार नहीं बनी तो मंत्री जी कटवा देंगे मूंछ, नंदकुमार साय नहीं कटवाएंगे बाल

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आज भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान  आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार नहीं बनने पर जहां भाजपा के पूर्व सांसद नंदकुमार साय के बाल दांव पर लग गए तो वहीं कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर मंत्री अमरजीत भगत ने अपनी मूंछे दांव पर लगा दी।

ये रोचक वाकया आज भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान हुआ। मंच पर भाषण देने आए पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय को संबोधित किया कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनती साय अपने बाल नहीं कटवाएंगे तो साय ने भी अभिवादन कर अपनी सहमति जताई, वहीं इस मामले को लेकर जब प्रदेश के आदिवासी नेता और मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि अगर प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो वे अपनी मूंछ कटवा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button