छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग ने लगाई फांसी…मौके पर पहुचीं पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम

जगदलपुर। बस्तर के बोधघाट थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी बाल संप्रेक्षण गृह में एक नाबालिग ने फांसी लगा ली है। घटना के बाद पुलिस, तहसीलदार, फोरेंसिक एक्सपर्ट आदि मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही मृतक नाबालिग को कोंडागांव के विश्रामपुरी से बलात्कार के आरोप में यहां निरुद्ध किया गया था। आज सुबह नाबालिग ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की उम्र 14 साल बताई जा रही है। टीआई राजेश मरई ने घटना की पुष्टि की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह आज सुबह भी सभी बच्चे बारी-बारी से बाथरूम जा रहे थे। मृतक बाथरूम में घूसा तो काफी समय गुजरने के बाद भी बाहर नहीं निकला। संदेह होने पर दूसरे बच्चों ने दरवाजा धक्का देकर खोला और देखा तो नाबालिग की लाश फांसी पर लटक रही थी। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट थाने की पुलिस, तहसीलदार और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button