विधायक शैलेष पांडे ने कोरोना का मुद्दा विधानसभा में उठाया, स्वास्थ्यमंत्री ने कही एडवायजरी जारी करने की बात

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से कोरोना वायरस को लेकर संक्रमण फैलने तथा एहतियात के तौर पर उठाए जा रहे कदम को लेकर चर्चा छेड़ी। इधर विधायक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एडवायजरी जारी करने की बात कही।

विधायक शैलेष पांडेय ने कहा “चीन से आयातित सामानों विशेषकर होली के पिचकारी और अन्य सामानों से वायरस फैलने की संभावना है.. संक्रमण फैलने वाला रोग है.. मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है.. दुनिया में अब तक 3100 से ज़्यादा की मौत हो चुकी है” वहीं विधायक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि “संक्रमण साठ वर्ष से उपर के लोगों को होने की सबसे ज़्यादा आशंका होती है.. जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर है वो प्रभावित हो सकते हैं। आँकड़ों में बात करें तो ध्यान रखना होगा कि प्रभावित के मुक़ाबले मौत का प्रतिशत केवल 2.3 है।”

“राज्य सरकार ने प्रोटोकॉल तय कर लिया है.. एयरपोर्ट रेल्वे स्टेशन पर एडवाइज़री बोर्ड लगा है.. राज्य ज़िले स्तर पर रैपिड रिस्पॉंस टीम की तैनाती की गई है..हॉस्पिटल में आईसोलेशन की व्यवस्था है.. केवल चीन नही .. बल्कि 78 देशों में पीडि़त मिल रहे हैं”मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा “ये मन में रखना सही नहीं है कि.. कोई भी वस्तु यदि चीन से आ रही है तो वह संक्रमित है.. होली को लेकर यदि सदन चाहेगा तो एडवाइज़री जारी कर देंगे”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button