एक लाख से अधिक महिलाएं हुंकार रैली में सरकार के खिलाफ उतरेंगी सड़क पर, भाजपा का दावा
शराबबंदी के वादा नही निभाया, लेकिन छत्तीसगढ़ को नशाखोरी की गिरफ्त में धकेल दिया है। भूपेश सरकार से नाराज वर्ग में महिलाओं की तादाद अधिक है, इसलिए महतारी हुंकार रैली के माध्यम से महिलाएं अपना विरोध प्रखरता से दर्ज कराएं और छत्तीसगढ़ महतारी की आवाज़ बने।
उन्होंने दावा किया कि बिलासपुर में आयोजित रैली में प्रदेशभर के 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता जुटेंगे। रायपुर पश्चिम में 75 प्रतिशत श्रमिक बाहुल्य होने के पश्चात भी पश्चिम विधानसभा की भाजपा की सभी बहने मिलकर सफलतापूर्वक कार्यक्रम को सम्पन्न करते आ रही हैं।
मूणत ने विश्वास जताया कि 11 तारीख को बिलासपुर में होने वाले हुंकार रैली में भी रायपुर पश्चिम विधानसभा समेत अन्य विधानसभाओं की महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महतारी हुंकार रैली में सम्मिलित होगी। हज़ारों की संख्या में बिलासपुर कूच करेंगी महिलायें
रायपुर पश्चिम विधानसभा के चारों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह तय हुआ कि रायपुर पश्चिम से हजारों से अधिक महिलाएं और अन्य भाजपा कार्यकर्ता महतारी हुंकार रैली में शामिल होने बिलासपुर जाएंगी। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा साहू साहू हुंकार रैली शामिल होने वाली महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षो की सूची तैयार करके संगठन को सौंप दी है।
शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि महतारी हुंकार रैली को लेकर प्रदेशभर की महिलाओं में उत्साह है। भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और नशाखोरी के कारण जनजन में आक्रोश है। शराबबंदी के झूठा वादा करने वाली कांग्रेस सरकार से प्रदेश की बहन बेटियां नाराज़ हैं, इसलिए भाजपा छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान ने हुंकार रैली के माध्यम से महिलाओं की आवाज़ दर्ज करानी हैं।
जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बैठक के दौरान महिला कार्यकर्ताओं के बिलासपुर कूच के सम्बंध में मंडल अध्यक्षों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि महतारी हुंकार रैली में कार्यकर्ता किस साधन से पहुचेंगे,यह शीघ्र सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा साहू, जिला महामंत्री तथा महिला मोर्चा प्रभारी ओंकार बैस , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पांडे, जिला उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल, आशु चंद्रवंशी, जिला मंत्री गोपी साहू , जयश्री पुरषोत्तम देवांगन , गज्जू साहू, पार्षद दीपक जायसवाल , जयंत ध्रुव , राजेश ठाकुर, भोला साहू , आशीष अग्रवाल , NGO प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नवीन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनकर, श्रीनिवास राव , अरुण झा , उत्कर्ष द्विवेदी, कामिनी देवांगन स्वप्निल मिश्रा, वंदना मुखर्जी सकून ठाकुर , अनिता पण्डित निशा स्वर्णकार , सुमन सिंह शारदा गोस्वामी , पूर्णिमा मानिकपुरी, श्रद्धा मिश्रा , पार्षद मधु चंद्रवंशी समेत महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।




