छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

घोटालेबाज कांग्रेसी जाएंगे जेल….बृजमोहन अग्रवाल ने कहा घोटाला करने वालों की एक ही जगह ‘बड़ा घऱ’

रायपुर. अमित शाह के बयान उल्टा लटका देंगे वाले बयान पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है. बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ का पैसा खाने वाले लोग, लोगों का शोषण करने वाले लोग, महादेव सट्टा एप में पैसे लगवाने वाले लोग कोयला, शराब, धान, रेत, सीमेंट, जंगल, जमीन घोटाला करने वाले लोग. ऐसे सब लोगों को उनके उचित स्थान बड़े घर में जाना ही पड़ेगा और इसके लिए तैयार रहना.

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची और विधायकों के टिकट कटने को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री ने जिन्हें आश्वासन दिया उन्हें टिकट नहीं दे रहे. टीएस सिहंदेव, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू ने जिसे आश्वासन दिया उनको टिकट नहीं मिल रही. सिर फुटव्वल की स्थिति है. पौने 2 महीने पहले बीजेपी ने 21 सीटों और अभी 64 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं,
भाजपा आगे बढ़ गई है. कांग्रेस के अमित शाह डैमेज़ कंट्रोल करने आए वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, बीजेपी के पास में नेता हैं. कांग्रेस के पेट मे दर्द क्यों हो रहा? जब-जब यहां नेता आते हैं तब-तब कांग्रेस में घबराहट होती है. कांग्रेस पार्टी को डर लगता है कि कोयला, महादेव सट्टा मामले में कहीं अंदर न चले जाएं. कांग्रेस वालों की मोदी शाह के नाम से पेंट ढीली हो जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button