#Social

Mp News: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की दर्दनाक मौत


MP News: गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए हादसे में एक बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है. ये सभी लोग गुना तहसील के कंचनपुरा से राजस्थान में आयोजित हो रहे गूगेर मेले में शामिल होने जा रहे थे. हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब फतेहगढ़ से कुछ दूरी पर रामनगर-सेनबोर्ड मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई. हादसे के वक्त ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 45 लोग सवार थे. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. लोगों ने फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही श्रद्धालुओं को पुलिस वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button