मुंबई की युवती से भिलाई में सामूहिक अनाचार, पैसे और मोबाइल भी लूटे
भिलाई। इवेंट में डांस करने वाली मुंबई की युवती से भिलाई में अनाचार का मामला सामने आया है। युवती के साथ इवेंट ऑर्गनाइजर समेत चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म। इवेंट ऑर्गनाइजर आरोपित राज ने पीड़िता को आयोजन में डांस करने के लिए बुलाया था मुंबई से, सुपेला पुलिस ने दर्ज किया अपराध।
पुलिस ने बताया कि युवती को भिलाई के लैंडमार्क होटल में रखा था। उसे रायपुर के एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने कुम्हारी के खार में ले जाकर अपने अन्य साथियों कमलेश, कबीर और सोनू के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने उससे दुष्कर्म करने के बाद 50 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद आरोपितों ने ही उसे एक हजार रुपये देकर टैक्सी से रायपुर भेजा और वहां से मुंबई चले जाने की धमकी दी। पीड़िता रायपुर से वापस सुपेला लौटी और थाने में शिकायत की। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपितों राज और कमलेश को हिरासत में ले लिया है।
इवेंट में डांस करने वाली मुंबई की एक युवती से इवेंट ऑर्गनाइजर समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इवेंट ऑर्गनाइजर आरोपित राज ने पीड़िता को आयोजन में डांस करने के लिए मुंबई से बुलाया था, और सुपेला के लैंडमार्क होटल में रखा था। उसे रायपुर के एक कार्यक्रम में ले जाने के बहाने कुम्हारी के खार में ले जाकर अपने अन्य साथियों कमलेश, कबीर और सोनू के साथ मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने उससे दुष्कर्म करने के बाद 50 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद आरोपितों ने ही उसे एक हजार रुपये देकर टैक्सी से रायपुर भेजा और वहां से मुंबई चले जाने की धमकी दी। पीड़िता रायपुर से वापस सुपेला लौटी और थाने में शिकायत की। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट और आपराधिक षडयंत्र की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर दो आरोपितों राज और कमलेश को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारी अन्य पूछताछ व घटना स्थल की जानकारी ले रहे है।