Mumbai Local Train Update: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण पर सेंट्रल रेलवे का बड़ा फैसला, देर रात तक चलेगी 12 अतिरिक्त ट्रेनें

Mumbai Local Train Update: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण पर सेंट्रल रेलवे का बड़ा फैसला, देर रात तक चलेगी 12 अतिरिक्त ट्रेनें

Mumbai Local Train Update: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस (Mahaparinirvan Divas) 2025 के अवसर पर सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने बड़ी घोषणा की है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे 5 -6 दिसंबर की मध्यरात्रि (Friday–Saturday Midnight) को 12 अतिरिक्त उपनगरीय विशेष ट्रेनें (Suburban Special Trains) चलाएगा. ये ट्रेनें परेल–कल्याण और कुर्ला–पनवेल मार्गों पर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी.

देर तक तक ट्रेनों के संचालन की वजह से मुंबई के दादर स्थित चैत्यभूमि में पहुंचनेवाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी. ये भी पढ़े:Mumbai Local Train Update: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विरार से दहानू के बीच दौड़ेगी 15 कोचेस की लोकल ट्रेन, लोगों को भीड़ से मिलेगी राहत

मेन लाइन – अप स्पेशल

कुर्ला–परेल स्पेशल 00:45 बजे कुर्ला से, कल्याण–परेल स्पेशल 01:00 बजे कल्याण से, और ठाणे–परेल स्पेशल 02:10 बजे ठाणे से रवाना होकर निर्धारित समय पर परेल पहुंचेगी.

मेन लाइन – डाउन स्पेशल

परेल–ठाणे स्पेशल 01:15 बजे, परेल–कल्याण स्पेशल 02:30 बजे, और परेल–कुर्ला स्पेशल 03:05 बजे परेल से रवाना होगी और संबंधित स्टेशनों पर पहुंचेगी.

हार्बर लाइन – अप स्पेशल

वाशी–कुर्ला स्पेशल 01:30 बजे, पनवेल–कुर्ला स्पेशल 01:40 बजे, और वाशी–कुर्ला स्पेशल 03:10 बजे चलकर कुर्ला स्टेशन पहुंचेगी.

हार्बर लाइन – डाउन स्पेशल

कुर्ला–वाशी स्पेशल 02:30 बजे, कुर्ला–पनवेल स्पेशल 03:00 बजे, और कुर्ला–वाशी स्पेशल 04:00 बजे कुर्ला स्टेशन से रवाना होकर अपने गंतव्यों पर पहुंचेगी.

 




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button