#Social

Nagrota College के 38 छात्रों को कंपनी में नौकरी


Nagrota Bagwan. नगरोटा बगवां। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 38 छात्रों का चयन हुआ है। गौरतलब है कि बीकॉम से साक्षी, अंकिता, बीबीए से सूजल, अभिनव, कनिष, संजोगिता, बीएससी से रजत, अशुल, बीसीए से वैष्णवी व अभिनव सहित 38 छात्रों का चयन किया। जानकारी के मुताबिक शुरुआती तौर पर इन्हें सालाना 2.5 लाख पैकेज देंगे।
उसके बाद निष्पादन क्षमता

के आधार पर सालाना पकैज बढ़ा दिया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेंद्र सोनी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की भी सराहना की, जिसने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ड्राइव में नेक ग्लोबल मल्टी नेशनल बिलिंग कंपनी ने भाग लिया और छात्रों के कौशल और प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें चयनित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सुरेंद्र कुमार सोनी, सीनियर प्रोफेसर राजेश कौंडल ने चयनित बच्चों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button