#Social

Narayangarh से बुढा गांव तक पैदल संघ, साध्वीश्री जी की निश्रा में परिषद पदाधिकारीयों का बहुमान


Naraingarh नारायणगढ़: राष्ट्रसंत पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी जी महाराजा के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति नित्यसेन सूरिश्वर जी म सा व आचार्य जयरत्न सूरीश्वरजी म सा की आज्ञानुवर्ति साध्वी प्रितीदर्शना जी आदि ठाणा 4 की निश्रा मे नारायणगढ़ से चैत्य प्रवाडी के रूप मे नारायणगढ से बुढा गॉव (12 किलोमीटर ) पैदल संघ का आयोजन रखा गया । पैदल संघ सुबह 5.15 बजे नारायणगढ़ से गाजे बाजे पर श्रद्धालुओं झुमते हुवे बुढा नगर की ओर प्रयाण किया ।सुबह की नवकारसी बरूजना मे कुसुमलता जिनेश कुमार जी जैन परिवार की ओर से रखी गई । पैदल संघ बुढा नगर मे प्रवेश कर नगर मे भ्रमण करते हुवे पार्श्वनाथ व विमलनाथ मन्दिर पहुँचे जहॉ पर सामुहिक चेत्य वन्दन व मधुर स्तवन की प्रस्तुति कि गई ।वहां से सभी दादावाड़ी मे पधारे जहॉ पर धर्मसभा रखी गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button