#Social
Nashik: पत्नी ने कुल्हाड़ी से की पति हत्या , शव को टुकड़ों में काटकर घर के पास नाले में छिपाया

Nashik नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले से जो रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, उसने ‘दृश्यम’ और ‘रात अकेली है’ जैसी थ्रिलर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां एक पत्नी ने न सिर्फ अपने पति की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी, बल्कि शव को ठिकाने लगाने की बेहद सोची-समझी योजना भी बनाई और पूरे गांव और परिवार को दो महीने तक अंधेरे में रखा। यह दिल दहला देने वाली घटना सुरगाणा तहसील के मालगोंडा गांव की है, जहां रहने वाली प्रभा ठाकरे ने 14 अप्रैल को अपने पति यशवंत ठाकरे की कुल्हाड़ी से वार कर उस समय हत्या कर दी, जब वह गहरी नींद में सो रहे थे।




