#Social

CG: मासूम बच्ची गर्म खौलते पानी में गिरी, दर्दनाक मौत


Jagdalpur. जगदलपुर। सुकमा जिले के थाना फुलबगड़ी क्षेत्र के ग्राम नीलावरम में रहने वाले लखमा बजामी की 2 वर्षीय बेटी खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। उसे मेकाज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लखमा बजामी की 2 वर्षीय बेटी हिमांशी 12 सितम्बर की शाम को घर में खेलने के दौरान गर्म पानी में जा गिरी, जिससे बच्ची झुलस गई। बच्ची की आवाज को सुनकर परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों में भी शोक की लहर छा गई। शव का सोमवार की सुबह पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button