NH-53 पर मौत बनकर फटा गैस सिलेंडर

महासमुंद। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग भड़क उठी।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

– Advertisement –

Ad image

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट किन कारणों से हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button