छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

नितिन गडकरी ने की भूपेश बघेल के फैसले की तारीफ, मुख्यमंत्री ने कहा ये जनहितकारी फैसला

रायपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़   की भूपेश सरकार के उस फैसले की तारीफ की है जिसमें मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों की पुताई गोबर से बने पेंट से करने का आदेश दिया है। गड़करी ने ट्वीट कर कहा कि ये एक अच्छा निर्णय है इससे पर्यावरण की रक्षा तो होगी ही साथ ही किसानों और स्थानीय लोग जो इससे जुड़े हैं उन्हें रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन पहले समस्त शासकीय विभागों और कलेक्टरों को ये आदेश जारी किया था कि प्रदेश के सभी शासकीय अर्ध शासकीय भवनों के रंग रोगन के लिए प्रदेश के किसानों द्वारा निर्मित  गोबर से बने पेंट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। इस फैसले की तारीफ नितिन गडकरी ने ट्वीट कर किया है। इधर गडकरी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गडकरी जी ने प्रशंसा की है और ये प्रशंसा इसलिए भी होनी भी चाहिए क्योंकि इससे न केवल हमारे किसान और उनसे जुड़े रोजगार में लगे लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश की अपनी पहचान भी बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button