#Social
Numbered Union अर्की ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Kunihar. कुनिहार। नंबरदार यूनियन अर्की द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान नंबरदारों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार प्रेमलाल शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मामला पंचायत के बजाय तहसीलों में जमा करने, फर्द बाछ मुहैया करवाने बारे, हिमाचल में भू-व्यवस्था का कार्य शीघ्र करवाने बारे आदेश जैसी सम्सयाओं को बताया गया। इस दौरान प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार, बलदेव, होशियार सिंह, चमनलाल, मोहन सिंह, सतंराम, ज्ञान चंद, नंदलाल, अमर देव वर्मा, मनसाराम, दिलाराम, संजीव कुमार, कुलदीप, ललित सेन,जगतराम तनवर, जगतराम, पदम सिंह, बाला राम मौजूद रहे।




