#Social

Odisha: कॉफी की अधिक मांग पैदा करने के लिए कॉफी बोर्ड कदम उठा रहा

Odisha ओडिशा :�कोरापुट समेत राज्य के कई अन्य जिलों में उगाई जाने वाली कॉफी की फसल के और अच्छे दिन आने वाले हैं। यहां उगाई जाने वाली कॉफी की अधिक मांग पैदा करने के लिए कॉफी बोर्ड कदम उठा रहा है। बोर्ड ने कॉफी की फसल से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं को सरकार के ध्यान में लाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत बोर्ड के अध्यक्ष एमजे दिनेश के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री तथा कृषि एवं किसान अधिकारिता मंत्री कनकवर्धन सिंहदेव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। ज्ञात हो कि कोरापुट जिले में उगाई जाने वाली कॉफी को पहले ही अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल चुकी है। इस संदर्भ में बोर्ड ने कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, कालाहांडी, कोंधमाल और केंझर जिलों में उगाई जाने वाली कॉफी की फसल की अधिक मांग पैदा करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस अवसर पर मिले बोर्ड पदाधिकारियों से सिंहदेव ने कहा कि कॉफी की फसल का और विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सुविधाओं को बेहतर बनाने और अधिक आउटलेट खोलने का निर्देश दिया बैठक में कॉफी बोर्ड के संयुक्त निदेशक शिवकुमार स्वामी, ओडिशा के नोडल अधिकारी उपेंद्र कुमार शाह, बोर्ड के सदस्य मनोज दुबे, पी.आर.एम. रविचंद्र और अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button