#Social
Odisha : बैड के नीचे मिला महिला का शव, आरोपी गिरफ्तार

Odisha ओडिशा: ओडिशा के नवरंगपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चांदाहांडी ब्लॉक स्थित हल्दी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को पलंग के नीचे रखे बक्से में छिपा दिया। महिला का पिता जब अपनी बेटी से मिलने पहुंचा तो उसने 2 दिनों से लगातार घर का दरवाजा बंद पाया। जब वह किसी भी तरह से अपनी बेटी और दामाद से संपर्क नहीं कर पाया तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जांच की तो महिला का शव पलंग के नीचे बक्से में बंद मिला।
जानकारी के अनुसार हल्दी गांव निवासी दुसमंत नायक सीमांत की शादी दो साल पहले छत्तीसगढ़ के भटारा बेहाली गांव की अनीता सोरी से हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा भी है। पिछले दो दिनों से घर का दरवाजा बंद होने पर अनीता के पिता को शक हुआ और उसने चांदाहांडी थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान महिला का शव बरामद किया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस
पूछताछ में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बक्से में छिपा दिया था और फिर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को उमरकोट प्रथम श्रेणी न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।