#Social

चर्चा में वायरल भाभी, पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई, पति का दावा- आधी रात को गायब हो जाती


नई दिल्ली: हेमा शर्मा का नाम पहले ही कई कॉन्ट्रोवर्सीज से जुड़ चुका है। बिग बॉस 18 में आने के बाद एक बार फिर से उनके नाम की विवादित खबरें आने लगी हैं। अब उनके पति गौरव सक्सेना उन पर कई आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपना बच्चा तक बेचना चाहती थीं। इतना ही नहीं गौरव ने हिंट किया कि हेमा गलत संगत में पड़ गई थीं और आधी रात को गायब हो जाती थीं।
हेमा शर्मा बिग बॉस 18 से इविक्ट होने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। उनके बाहर आते ही उनकी मैरीड लाइफ के चर्चे हो रहे हैं। हेमा का एक तलाक हो चुका है। दूसरे पति गौरव से अलग रह रही हैं। अब गौरव मीडिया के सामने हेमा पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। टेली चक्कर से बातचीत में गौरव ने बताया कि हेमा ने उनसे घर मांगा और कहा कि उनकी डिमांड पूरी करेंगे तो वह रिटन में बच्चे की कस्टडी दे देगी। गौरव बोले, इनशॉर्ट एक मां अपने बच्चे को बेचना चाह रही थी कि ढाई करोड़ दे दे और बच्चे को ले जा। बिग बॉस जाकर भी वह ढाई साल का बच्चा छोड़ गईं और उसकी जरा भी परवाह नहीं की। गौरव बोले, एक कलियुगी मां ही ये सब कर सकती है।
गौरव ने बताया कि युगांडा में उन्होंने हेमा का यूट्यूब चैनल रिवाइव करवाया था। वह वहां से मुंबई लौटीं तो चीजें बदल गईं। उनसे पूछा गया कि मुंबई में ऐसा क्या देखा कि लगा गलत हो रहा है। गौरव बोले, मार्च के महीने में हम लोगों के होमटाउन अलीगढ़ में हम एक वृद्धाश्रम खोलने वाले थे। मैं युगांडा से नौकरी छोड़कर आने वाला था। हेमा से कहा कि वह मुंबई छोड़कर अलीगढ़ रहें और वहीं वृद्धाश्रम चलाएंगे। हेमा बोलीं, गौरव मैं अलीगढ़ नहीं जाऊंगी। बोलीं, मैं एक्ट्रेस हूं वहां नहीं रह सकती। बोलीं, आप वहां रहो, मैं महीने में तीन-चार बार आकर वीडियो बनाऊंगी। मैंने मना कर दिया कि इस वृद्धाश्रम का वीडियो बनाकर पब्लिक की सिंपथी नहीं लेनी है। उस दिन से बात बिगड़ने लगी।
गौरव से पूछा गया कि उन्होंने अपने व्लॉग में क्यों कहा था कि हेमा आधी रातों में घर से चली जाती थीं। गलत लोगों के साथ उठने-बैठने लगी थीं? गौरव बोले कि इसकी डिटेल नहीं बताना चाहता क्योंकि हेमा के बच्चे हैं। वह नहीं चाहते कि बड़े होकर सोचें कि उनकी मां ऐसी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button