पेंड्रा-गौरेला आज से छत्तीसगढ़ का नया जिला, अब 28 जिले होंगे प्रदेश में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में एक नया जिला बनाने का ऐलान कर गौरेला-पेंड्रा के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी कर दी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने नया जिला बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियों को 25 नई तहसीलें की सौगातें भी दी है।

पुलिस लाइन मैदान में हुए मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने प्रशासन को जनहित के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए एक ओर जहां अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने मूल कार्यों पर ध्यान देने के लिए सचेत किया, वहीं जवाबदेही तय करने के लिए ‘लोकसेवा गारंटी अधिनियम’ का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं एक और बहुप्रतिक्षित मांग पूरी करते हुए एक नए जिले के निर्माण की घोषणा करता हूं। यह जिला ‘गौरेला- पेण्ड्रा-मरवाही’ के नाम से जाना जाएगा। इस तरह अब छत्तीसगढ़ 28 जिलों का राज्य बन जाएगा इसके अलावा 25 नई तहसीलें भी बनाई जाएंगी।

यह घोषणाएं भी कीं

  • सरकार की तरफ से गौठान समितियों को प्रतिमाह 10 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी, जिससे गौठान में काम करने वाले चरवाहों को मानदेय देने सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे।
  • अब प्रदेश निवासी अनुसूचित जनजाति को 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति को 13 प्रतिशत तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • ‘लेमरू एलीफेंट रिजर्व’ की घोषणा हुई। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला ‘एलीफेंट रिजर्व’ होगा, जहां हाथियों का स्थायी ठिकाना बनने से उनकी अन्य स्थानों पर आवाजाही तथा इससे होने वाले नुकसान पर भी अंकुश लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button