PM Modi Meets CWG 2026 Medallists: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं के साथ PM मोदी ने शेयर किया खास वीडियो

PM Modi Meets CWG 2026 Medallists: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ एक खास सोशल मीडिया रील भी रिकॉर्ड की, जिसमें उन्होंने देशवासियों को प्रेरित करते हुए कहा, “जो खेलेगा वो खिलेगा. Always Cheer for Bharat.” ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. ‘

खिलाड़ियों से की मुलाकात, अनुभव भी सुने

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में सभी पदक विजेताओं को बधाई दी. उन्होंने खिलाड़ियों से उनके मुकाबलों, प्रशिक्षण और संघर्ष की कहानियों के बारे में बातचीत की.

पीएम मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई रील में वह स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के विकास और देश के गौरव के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और नागरिकों से सभी खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का लगातार समर्थन करने की अपील की.

 

‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’:

39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे. हालांकि यह संख्या बर्मिंघम 2022 में जीते गए 61 पदकों से कम रही, लेकिन इस बार खेलों में केवल 10 खेल शामिल थे. भारत के पारंपरिक मजबूत खेल कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी और शूटिंग इस संस्करण का हिस्सा नहीं थे. इसके बावजूद 122 सदस्यीय भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया.

मुक्केबाजी और वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मुक्केबाजी भारत के लिए सबसे सफल खेल साबित हुई, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 10 पदक, जिनमें रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक शामिल हैं, अपने नाम किए. वहीं वेटलिफ्टिंग में भारत ने 8 पदक जीते. स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला. इसके अलावा लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ट्रैक एंड फील्ड में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी रहे.

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों पर भी चर्चा

सम्मान समारोह के दौरान भारत के भविष्य के खेल विजन पर भी चर्चा हुई. ग्लासगो गेम्स के समापन के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने औपचारिक रूप से 2030 शताब्दी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का दायित्व भारत को सौंप दिया है. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत की खेल संरचना लगातार मजबूत हो रही है और यह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक तथा 2030 अहमदाबाद कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button