छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

नेता प्रतिपक्ष के बेटे के दुष्कर्म मामले में गर्माई सियासत, मंत्री कवासी लखमा ने मांगा चंदेल से इस्तीफा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें नारायण चंदेल जांजगीर चापा से विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे। इससे पहले रमन सरकार के दूसरी पारी में वे विधानसभा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इधर बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर घिरे नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल से कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने चंदेल से इस्तीफा मांगा है वहीँ इस्तीफा नहीं देने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ महिला पुलिस थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली और वर्तमान में जांजगीर-चांपा जिले में वर्ष 2010 से व्यायाम शिक्षिका के रूप में कार्यरत 40 वर्षीय आदिवासी महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 से लगातार शादी का झांसा देकर पलाश चंदेल उसका दैहिक शोषण करता आ रहा है।

फेसबुक से की थी दोस्ती –

पीड़िता के अनुसार पलाश चंदेल से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद फोन पर लगातार बातचीत होने लगी।इस बीच पलाश शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह लगातार टालता रहा। इस दौरान मारपीट कर धमकाया भी। परेशान होकर पीड़ित शिक्षिका ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग में की थी। जनजातीय आयोग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके बाद रायपुर के महिला पुलिस थाने में धारा 376,376(2)(एन) के तहत केस दर्ज कर लिया है।मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

लखमा ने कहा कि जब तक यह (दुष्कर्म) मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक नारायण चंदेल को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आदिवासी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, जिसे हम आदिवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आदिवासी इन्हें माफ नहीं करेंगे।

इसके साथ ही बीजेपी कार्यसमिति की बैठक पर लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि हमने अपने राजनीतिक जीवन में कार्यसमिति की इतनी बैठक नहीं देखी।  यहां तो रोज कार्यसमिति की बैठक हो रही है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष को भाजपा तत्काल हटाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button