Post Office Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग में बड़ी भर्ती, ग्रामीण इलाकों के लिए 28,740 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Post Office Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग में बड़ी भर्ती, ग्रामीण इलाकों के लिए 28,740 पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

(Photo Credits Twitter)

Post Office Recruitment 2026: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देश भर के 23 पोस्टल सर्किलों में कुल 28,740 रिक्तियों को भरा जाएगा. इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल हैं. इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी.

महत्वपूर्ण तिथियां और पदों का डिटेल्स

डाक विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की खिड़की 31 जनवरी से खुल चुकी है. सबसे अधिक रिक्तियां उत्तर प्रदेश (3,169), पश्चिम बंगाल (2,982) और तमिलनाडु (2,009) में दर्ज की गई हैं. यह भी पढ़े: CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 19,838 पदों के लिए अधिसूचना जारी, जानें आवेदन की डेट सहित अन्य जरूरी जानकारी

  • पंजीकरण शुरू होने की तिथि: 31 जनवरी, 2026.

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2026.

  • सुधार विंडो (Correction Window): 18-19 फरवरी, 2026.

  • पहली मेरिट सूची: 28 फरवरी, 2026 (संभावित).

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास होना अनिवार्य है. 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने जरूरी हैं. साथ ही, उम्मीदवार को संबंधित सर्कल की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट के जरिए होगा. उच्च शिक्षा (12वीं या स्नातक) के लिए कोई अतिरिक्त वेटेज नहीं दिया जाएगा.

वेतनमान (TRCA) के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर को 12,000 से 29,380 रुपये और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.

आवेदन कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  1. पंजीकरण: पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्टर करें.

  2. विवरण भरें: पंजीकरण नंबर के साथ लॉग-इन कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी और 10वीं के अंक दर्ज करें.

  3. वरीयता (Preferences): उन डाक मंडलों और डाकघरों का चुनाव करें जहां आप काम करना चाहते हैं.

  4. दस्तावेज अपलोड: अपना फोटो (50kb से कम) और हस्ताक्षर (20kb से कम) स्कैन करके अपलोड करें.

  5. शुल्क भुगतान: 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें (महिला, SC/ST और PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है).

उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए. इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण के कार्यों के लिए उम्मीदवार को साइकिल चलाना या दोपहिया वाहन चलाना आना चाहिए.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button