छग की सियासत में प्रमोद की एंट्री, आप भी जानिए कौन है ये प्रमोद
रायपुर. कई घंटों तक के सस्पेंस के बाद कांग्रेस के प्रमोद का इंतजार आखिरकार खत्म हो गई है. कांग्रेस ने प्रमोद का वीडियो सीरीज जारी किया है. यह सीरीज अमेजॉन की वर्ल्ड फेमस वेब सिरीज पंचायत के कलाकार के साथ शूट हुई है.
यह सीरीज “देख रहा है विनोद” डायलॉग पर आधारित है. बता दें कि 2018 के चुनाव में “रमन का उल्टा चश्मा” से भी कांग्रेस ने चौंकाया था. इस बार भी प्रमोद का वीडियो बनाकर सबको चौंका दिया है. भाजपा के घोषणा पत्र वाले दिन इसे जारी करना बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इस सीरीज में 9 फिल्म हैं.
उन्होंने किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, हमने उनकी समृद्धि का रास्ता तैयार किया.
इसीलिए किसान कह रहे हैं #मेरा_वोट_कांग्रेस_को pic.twitter.com/gfJ0CCDWSh— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 3, 2023
बोनस के नाम पर वो जुमले देते गए, हमने कर दिखाया.
इसीलिए जनता कह रही है #मेरा_वोट_कांग्रेस_को pic.twitter.com/fV0VX1MkQt— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 3, 2023




