Premanand Maharaj Ratri Padyatra: होली पर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं से वृंदावन न आने की अपील; जानें कारण

Premanand Maharaj Ratri Padyatra: होली पर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं से वृंदावन न आने की अपील; जानें कारण

Photo- TW

Premanand Maharaj Ratri Padyatra: श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर आई है. श्री हित राधा केलि कुंज संस्था ने घोषणा की है कि 10 से 14 मार्च 2025 तक प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित कर दी गई है. इसका मुख्य कारण होली के दौरान वृंदावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ और महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखना है. प्रेमानंद महाराज रोज़ रात 2 बजे पदयात्रा पर निकलते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में उनके भक्त शामिल होते हैं.

होली के दौरान वृंदावन में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे अत्यधिक भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियां बढ़ जाती हैं. ऐसे में संस्था ने 10 से 14 मार्च तक पदयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढें: Viral Video: प्रेमानंद महाराज कठपुतलियों जोजो और जॉनी के साथ बात करने के बाद नहीं रोक पाए अपनी हंसी, देखें वीडियो

होली पर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित

श्रद्धालुओं से विशेष अनुरोध

श्री हित राधा केलि कुंज संस्था ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे 10 से 14 मार्च के बीच वृंदावन न आएं. संस्था की ओर से जारी सूचना में कहा गया है, “होली के पावन पर्व एवं पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 मार्च से 14 मार्च तक रात्रि 2 बजे से निकलने वाली पदयात्रा स्थगित की जाती है. कृपया इन दिनों में दर्शन के लिए आने से बचें.”

भक्तों में मायूसी

प्रेमानंद महाराज के भक्त इस निर्णय से थोड़े निराश जरूर हैं, लेकिन वे महाराज जी के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं. भक्तों का मानना है कि महाराज जी का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है और भीड़ में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना जरूरी है.

हालांकि, संस्था ने कहा है 14 मार्च के बाद स्थिति सामान्य होने पर पदयात्रा फिर से शुरू की जाएगी. भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे इन दिनों में दर्शन की योजना न बनाएं और महाराज जी के निर्देशों का पालन करें.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button