PSL 2025 Full Schedule And Squad: इस दिन से शुरू हो रहा हैं पाकिस्तान सुपर लीग, 18 मई को खेला जाएगा फाइनल; यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

PSL 2025 Full Schedule And Squad: इस दिन से शुरू हो रहा हैं पाकिस्तान सुपर लीग, 18 मई को खेला जाएगा फाइनल; यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan Super League 2025 Full Schedule And Squad: पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज महज कुछ ही दिन में होने वाला हैं. पीएसएल 2025 (PSL 2025) के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. इस टूर्नामेंट का आगाज 11 अप्रैल से हो रहा है. वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल 18 मई को खेला जाएगा. पाकिस्तान सुपर लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाईटेड (Islamabad United) और लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. इस सीजन पाकिस्तान सुपर लीग में कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे. एलिस्टेयर कुक पाकिस्तान सुपर लीग कमेंट्री करते हुए नजर, PSL ने की घोषणा

पाकिस्तान सुपर लीग का क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर-1 और एलिमिनेटर-2 क्रमशः 13 मई, 14 मई और 16 मई को खेला जाएगाइससे पहले ग्रुप स्टेज में कुल 30 मुकाबले आयोजित होंगे. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 18 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसके अलावा रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 11 मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम 13 मैचों की मेजबानी करेगा. रावलपिंडी और लाहौर के अलावा कराची और मुल्तान में 5-5 मुकाबले खेले जाएंगे.

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन में एक बार फिर 6 टीमें (लाहौर कलंदर्स, पेशावर जाल्मी, मुल्तान सुल्तान, इस्लामाबाद यूनाइटेड, कराची किंग्स और क्वेटा ग्लेडियेटर्स) नजर आएंगी. इस सीजन के सभी मुकाबले पाकिस्तान के चार शहर मुल्तान, लाहौर, रावलपिंडी और कराची में होंगे. इस सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे. इस बार 3 डबल हेडर मैच होने हैं. मोहम्मद रिजवान की मुल्तान सुल्तान्स 22 अप्रैल को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगी, जहाँ उनका मुकाबला लाहौर कलंदर्स से होगा.

सभी टीमों का पूरा स्क्वाड

लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, शाहीन अफरीदी, डेरिल मिचेल, हारिस रऊफ, सिकंदर रजा, कुसल परेरा, अब्दुल्ला शफीक, जहांदाद खान, जमान खान, डेविड विसे, आसिफ अफरीदी, आसिफ अली मोहम्मद अखलाक, रिशद हुसैन, मुहम्मद नईम, सलमान अली मिर्जा, टॉम कुरेन , मोमिन कमर, मुहम्मद अजाब.

पेशावर जाल्मी: बाबर आजम, सैम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, मोहम्मद हारिस, कॉर्बिन बॉश, मोहम्मद अली, हुसैन तलत, नाहिद राणा, अब्दुल समद, आरिफ याकूब, मेहरान मुमताज, सुफयान मोकिम, मैक्स ब्रायंट, नजीबुल्लाह जादरान, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अली रजा, माज सदाकत.

मुल्तान सुल्तान: मोहम्मद रिजवान, उसामा मीर, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान खान, क्रिस जॉर्डन, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, फैसल अकरम, आकिफ जावेद, गुडाकेश मोटी, जोश लिटिल, तैय्यब ताहिर, आमेर अज़मत, जॉनसन चार्ल्स, यासिर खान , शाहिद अजीज, उबैद शाह.

इस्लामाबाद यूनाइटेड: नसीम शाह, शादाब खान, मैथ्यू शॉर्ट, आजम खान, इमाद वसीम, जेसन होल्डर, हैदर अली, सलमान अली आगा, बेंजामिन द्वारशुइस, कॉलिन मुनरो, रुम्मन रईस, एंड्रीज गौस, मोहम्मद नवाज, सलमान इरशाद, रासी वैन डेर डुसेन, रिले मेरेडिथ, सैम बिलिंग्स, हुनैन शाह, साद मसूद.

कराची किंग्स: अब्बास अफरीदी, एडम मिल्ने, डेविड वॉर्नर, हसन अली, जेम्स विंस, खुशदिल शाह, इरफान खान नियाजी, शान मसूद, आमेर जमाल, अराफात मिन्हास, टिम सीफर्ट, जाहिद महमूद, लिटन दास, मीर हमजा, केन विलियमसन, मिर्जा मामून, इम्तियाज मोहम्मद नबी, ओमैर बिन यूसुफ, फवाद अली, रियाजुल्लाह.

क्वेटा ग्लेडियेटर्स: फिन एलन, मार्क चैपमैन, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर, रिले रोसौव, अकील होसेन, मोहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, फहीम अशरफ, ख्वाजा नफे, उस्मान तारिक, हसीबुल्लाह खान, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद जीशान, दानिश अजीज, कुसल मेंडिस, सीन एबॉट, काइल जैमीसन, हसन नवाज.

PSL 2025 शेड्यूल:

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय (IST)
11 अप्रैल शुक्रवार इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स रावलपिंडी 8:30 PM
12 अप्रैल शनिवार पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स रावलपिंडी 2:30 PM
12 अप्रैल शनिवार कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तांस कराची 8:30 PM
13 अप्रैल रविवार क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स रावलपिंडी 8:30 PM
14 अप्रैल सोमवार इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी रावलपिंडी 8:30 PM
15 अप्रैल मंगलवार कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स कराची 8:30 PM
16 अप्रैल बुधवार इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तांस रावलपिंडी 8:30 PM
18 अप्रैल शुक्रवार कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स कराची 8:30 PM
19 अप्रैल शनिवार पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस रावलपिंडी 8:30 PM
20 अप्रैल रविवार कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची 8:30 PM
21 अप्रैल सोमवार कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी कराची 8:30 PM
22 अप्रैल मंगलवार मुल्तान सुल्तांस बनाम लाहौर कलंदर्स मुल्तान 8:30 PM
23 अप्रैल बुधवार मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मुल्तान 8:30 PM
24 अप्रैल गुरुवार लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी लाहौर 8:30 PM
25 अप्रैल शुक्रवार क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर 8:30 PM
26 अप्रैल शनिवार लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस लाहौर 8:30 PM
27 अप्रैल रविवार क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी लाहौर 8:30 PM
29 अप्रैल मंगलवार क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस लाहौर 8:30 PM
30 अप्रैल बुधवार लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर 8:30 PM
1 मई गुरुवार मुल्तान सुल्तांस बनाम कराची किंग्स मुल्तान 2:30 PM
1 मई गुरुवार लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स लाहौर 8:30 PM
2 मई शुक्रवार पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर 8:30 PM
3 मई शनिवार क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड लाहौर 8:30 PM
4 मई रविवार लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स लाहौर 8:30 PM
5 मई सोमवार मुल्तान सुल्तांस बनाम पेशावर जाल्मी मुल्तान 8:30 PM
7 मई बुधवार इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स रावलपिंडी 8:30 PM
8 मई गुरुवार पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स रावलपिंडी 8:30 PM
9 मई शुक्रवार पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स रावलपिंडी 8:30 PM
10 मई शनिवार मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुल्तान 2:30 PM
10 मई शनिवार इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स रावलपिंडी 8:30 PM
13 मई मंगलवार क्वालिफायर 1 – 1st बनाम 2nd रावलपिंडी 8:30 PM
14 मई गुरुवार एलिमिनेटर 1 – 3rd बनाम 4th लाहौर 8:30 PM
16 मई शुक्रवार एलिमिनेटर 2 – क्वालिफायर का हारने वाला बनाम एलिमिनेटर 1 का विजेता लाहौर 8:30 PM
18 मई रविवार फाइनल – TBD बनाम TBD लाहौर 8:30 PM




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button