#Social

Raipur Breaking: ऑपरेशन मुस्कान के चलते 57 गुम बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा


Raipur. रायपुर। लापता बच्चे- बच्चियों की तलाश के ”ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस ने 57 बच्चों ढूंढ कर माता पिता को सौंपा। ये बच्चे मार्च के बाद से गुम थे। थाना स्तर पर टीमों ने करते हुए गुम 9 लड़के और 48 लड़कियों कुल 57 बच्चों को पतासाजी की गई। ये बच्चे विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। थाना खरोरा के मुकेश यादव ने बीते 10 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की 17़4 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई है। राजीव लाल बलोदा बाजार निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष के गुम होने की सुचना जून 24 में थाना धरसींवा में दर्ज कराई थी। सिलतरा के राजू साहू ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री की रिपोर्ट जुलाई 2022 में थाना धरसींवा में दर्ज कराई गई थी। मोबाइल कॉल डिटेल लोकेशन के आधार पर अपहृता को बरामद किया गया। राजू साहू की बेटी दीगर राज्य में मजदूरी कर रही थी।
जहां से अपने परिचित के लोग मिलने पर खरोरा में आकर कुछ दिन से रुकी हुई थी जिसे पुलिस ने उसे संपर्क स्थापित कर बरामद कर उसके परिवार वालो से मिलवाया। आमानाका के गेंदलाल राव का नाबालिग पुत्र उम्र 15.8 वर्ष स्कूल न जाने व पढ़ाई नहीं करने को लेकर माता पिता के डाटने से नाराज़ होकर बिना बताये कहीं चला गया था। इसकी सूचना पर पुलिस रेलवे स्टेशन से बरामद कर माता पिता के सुपुर्द किया गया। पंडरी के रेवाराम में 13 सिकंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दो वर्ष पूर्व उसकी 17 वर्ष की नाबालिग पुत्री बिना बताये कही चली गई है। अपहृता बालिका के साथ एक युवक ने गर्भवती कर दिए जाने से पीड़िता का डेढ़ माह का बच्चा हो गया था। आरोपी के आपराधिक कृत्य पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। अपृहता को माता पिता को सुपुर्द किया गया। रायपुर ज़िले में 57 गुमशुदा बच्चे बच्चियों की बरामदगी कर उनके परिवार को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button