#Social

Raipur Breaking: माना जेल में सनसनी, युवक ने फेंका बम और धमकी पत्र


Raipur. रायपुर। माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बम फेंककर धमकी भरा लेटर जेल के अंदर फेंककर धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश विश्वकर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फटाका दुकान में मिलने वाले बम संप्रेक्षण गृह के अंदर फेंका, हालांकि ये बम फटा नहीं।
जिससे किसी भी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी का भाई

बाल संप्रेक्षण गृह में है. जिसे मिलने के लिए वो अक्सर जाया करता था. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान उसे पता चला होगा कि स्टॉफ उन्हें किसी बात को लेकर परेशान कर रहे है. जिसके बाद आरोपी युवक ने ये कदम उठाया। माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 326(g)-BNS, 351(4)-BNS दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. ये पूरी घटना 9 अप्रैल के रात की बताई जा रही है, जिसमें विवेचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button