BIG BREAKING: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. इनकी निशानदेही पर मदरसे में छापेमारी कर वहां से कार्यवाहक प्रिंसिपल मोहम्मद तफसीरुल आफरीन और मास्टरमाइंड जाहिर खान की गिरफ्तारी हुई. जाहिर खान इसी मदरसे का स्टूडेंट था. तफ़्सीरुल और जहीर दोनों ही मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं।
के बाद वहां से एक लाख तीस हजार रुपये कीमत के सौ सौ रुपये के तेरह सौ नकली नोट बरामद किए हैं. इसके अलावा स्कैनर-प्रिंटर व नकली नोट तैयार करने में मददगार अन्य सामाग्रियां भी मिली है. डीसीपी सिटी दीपक भूकर के मुताबिक यह लोग इतनी सफाई से नकली नोट तैयार करते थे कि किसी को शक नहीं होता था. यह लोग जानबूझकर सौ रुपये की ही नोट इसलिए छापते थे, ताकि वह आसानी से बाजार में खप जाए. मदरसे में नकली नोट छापे जाने के इस खुलासे को प्रयागराज पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है. पुलिस अफसरों का कहना है कि पकड़े गए चारों आरोपियों को फिलहाल जेल भेजा गया है, लेकिन जल्द ही इन्हें कस्टडी रिमांड में लेकर इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जाएगी. इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के खुलासे के बाद दूसरी बड़ी एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरी एजेंसियां भी इस मामले में छानबीन कर सकती हैं. डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पचीस हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है।




