#Social

RAIPUR BREAKING: AIIMS अस्पताल में मरीज़ ने की खुदकुशी


Raipur. रायपुर। रायपुर AIIMS में भर्ती एक मरीज ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले मरीज अस्पताल से लापता हुआ था। सोमवार को उसकी लाश गमछे से ग्रिल में लटकी हुई मिली है। इस मामले में आमानाका पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मरीज के परिजनों को भी सूचना दे दी है। आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम महेंद्र कुमार उपाध्याय है। उसकी उम्र 57 साल थी। 4 दिन पहले गुरुवार को वह अस्पताल से अचानक गायब हो गए। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था। स्टाफ ने उन्हें आसपास वार्ड में खोजने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button