Raipur Central Jail Video Viral: रायपुर सेंट्रल जेल में

Raipur Central Jail Video Viral: रायपुर सेन्ट्रल जेल से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती जेल में बंद आरोपी से मुलाकात कक्ष में मिलने पहुंची और इस दौरान युवक से बातचीत का वीडियो भी बना लिया। युवती ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जेल सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठा रहे है। मुलाकात कक्ष के अंदर मोबाइल बैन है, इसके बावजूद युवती मोबाइल लेकर कैसे पहुंची।
आरोपी युवक का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। तारकेश्वर का जन्मदिन था। इस मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने के लिए रायपुर सेन्ट्रल जेल पहुंची थी। मुलाकात कक्ष में आरोपी से बातचीत के दौरान प्रेमिका ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इतना ही नहीं युवती ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा?
वीडियो सामने आने के बाद जेल सुरक्षा पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या बिना जांच के युवती को मुलाकात कक्ष में जाने दे दिया गया। अगर जांच हुई तो फिर मोबाइल से वीडियो किसने बनाए फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायर रहा है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस घटना की जेल प्रबंधन को खबर नहीं है।
देखें वीडियो –
Source link





